Ballia : एनडीए में शामिल होने के बाद बलिया में अवलेश का पहला आगमन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-36.jpeg)
बलिया। जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो दिन शनिवार और रविवार को बलिया में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। फेफना विधानसभा क्षेत्र के वैना व दौलतपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा बलिया, बैरिया विधानसभाओं में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एनडीए में शामिल होने के बाद पहली बार अवलेश सिंह बलिया आ रहे है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-10.jpeg)
वे रविवार की शाम को अपने आवास गंगहरा में एक बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करेंगे। गौरतलब हो कि 28 जनवरी के पहले जदयू और राजद का बिहार में संगम था। इस बीच जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह भाजपा पर जमकर हमला बोलते रहे। अब जदयू का एनडीए में शामिल होने के बाद नेताजी का सुर बदल चुका है। अब सीधे कह रहे है कि राजनीति में सब होता रहता है। अब 2014 वाले ही 2024 में आएंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)