Ballia : आज एक अप्रैल की दिन भर के खबरों के साथ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-4.jpg)
हैदर अली,
बलिया। दिन भर की खबरों के साथ, हम है आपके बीच। बलिया जिले में सुबह से शाम, खबरों के साथ।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/5-1024x460.jpg)
ब्रेकिंग-1
बलिया। माह के पहले दिन एक अप्रैल को तेज हवा व धूप का लोगों ने सामना किया। सड़कों पर उड़ते धूल से लोग काफी परेशान रहे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/6-1024x683.jpg)
ब्रेकिंग-2
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर सत्र में 2023-24 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/9-1024x768.jpg)
ब्रेकिंग-3
विभिन्न मामलों में नगरा थाना पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, सभी का किया चालान।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/10-1024x768.jpg)
ब्रेकिंग-4
दोकटी थाना पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तस्करों के कब्जे से 37 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार कुल बरामद गांजे की कीमत लगभग सात लाख पचास हजार रुपये आंकी गयी है। साथ ही तस्करों के कब्जे से एक एक बुलेट और एक बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-3.jpg)
ब्रेकिंग-5
चितबड़ागांव नगरपंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह के पिता शिवमोहन सिंह का निधन 31 मार्च रविवार रात वाराणसी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह 85 वर्ष के थे। सोमवार को उनका दाह संस्कार चितबड़ागांव तमसा घाट पर किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/4-1024x460.jpg)
ब्रेकिंग-6
बांसडीह ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद के सी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है।
ब्रेकिंग-7
भारतीय जनता पार्टी आईटी टीम की घोषणा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कर दी है। जिसमें संयोजक जय प्रकाश जायसवाल को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सह संयोजक संजीव सिंह को बनाया गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य संतराज चौरसिया, स्वप्निल आदित्य पाठक, संजय गुप्ता, सुनिल साहनी व खड़ग बहादुर को बनाया गया है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/8-1024x769.jpg)
ब्रेकिंग-8
सत्र के पहले दिन ही बच्चों को मिली किताबें, कम्पोजिट स्कूल कन्या चौक में बीएसए ने स्वयं बांटी पुस्तकें, बताया, उपलब्ध हो गई हैं 50 फीसदी से अधिक पाठ्य सामग्री।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/3-1-1024x769.jpg)
ब्रेकिंग-9
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने एक अप्रैल को मनाया काला दिवस। जिला महिला अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/7-1024x576.jpg)
ब्रेकिंग-10
कुंवर सिंह पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अंजनी कुमार सिंह के निधन पर जनपदीय शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)