Ballia : साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सडक पर उतरे पत्रकार
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/1-13-1024x768.jpg)
विरोध प्रदर्शन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ पत्रकारों ने की जमकर नारेबाजी
बलिया। यूपी बोर्ड 12वीं के पर्चा लीक मामले में गिरफ्तार किये गये पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के समस्त पत्रकार गण सड़क पर उतर गये। जिले के तीन पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को जेल भेजने के मामले के विरोध में पत्रकारों ने रिहाई की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने जमकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी भी की।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/2-4-1024x461.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/3-1-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/1-15-1024x998.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/2-5-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/3-2-1024x579.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/4-1024x768.jpg)
तीनों पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर क्रान्ति मैदान टाउन हॉल से डीएम कार्यालय तक पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि जेल में बन्द जिले के तीन पत्रकारों के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिये जिले के सभी पत्रकार संगठनों को मिलाकर पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संधर्ष मोर्चा का गठन किया। संयुक्त पत्रकार मोर्चा के बैनर तले मुख्यालय से लेकर ग्रामीण पत्रकारों ने क्रान्ति मैदान टाउन हाल से एक जुलूस निकाला। जो प्रशासन विरोधी और न्याय की मांग करते हुए चौक, चौक स्टेशन रोड, स्टेशन कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने यह कार्यवाही की है। पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर है और निर्दाेष जेल के अंदर। पत्रकारों ने कहा कि हमारी लड़ाई पत्रकारों की रिहाई और जिलाधिकारी की विदाई तक जारी रहेगी। पत्रकारों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। पत्रकारों ने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अपनी गर्दन बचाने के लिये यह कार्रवाई की है। पत्रकारों के प्रमुख मांगों में निर्दोष पत्रकारों को तत्काल रिहा करने, निर्दोष पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दमन किये जाने की नीयत से की गयी कार्रवाई के लिये दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करना आदि है।
प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में अखिलानंद तिवारी, हरिनारायण मिश्र, सुधीर ओझा, करुणा सिंह सिंधु, गिरीश तिवारी, शशिकांत मिश्र, लवकुश सिंह, अजय राय, अनिल अकेला, अनूप हेमकर, मनोज चतुर्वेदी, राजेश ओझा, संजय तिवारी, नरेंद्र मिश्र, शकील अहमद अंसारी, अनंत कुमार दुबे, हसन खां, अमित पांडे, राजू दुबे, श्रीकांत चौबे, संतोष कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, कृष्णकांत पांडेय, श्रवण पाण्डेय, राजीव शंकर चतुर्वेदी, जमाल आलम, संदीप कुमार गुप्ता, नितेश पाठक, अजय पांडेय आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)