बलिया में 2.27 लाख किशोरों को लगेगा टीका
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/74-2.jpg)
बलिया। हम जिस खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट हैं, जिले में उसके भी एक साल आठ माह हो गए। पहला केस 11 मई को सामने आया था। चांददियर का एक युवक अपने दस साथियों के साथ अहमदाबाद से 4 मई को जिले में पहुंचा था। उसे बाद से इस महामारी जिले को अपने चपेट में ले लिया था। 234 लोग इस वायरस के चलते असमय इस लोक से विदा हो गए। अब ओमिक्रोन की शोर बढ़ती जा रही है, इसको लेकर सरकार पहले से सतर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किशोरों को सुरक्षित करने के लिहाज से तीन जनवरी से टीका लगाने की घोषणा की है ताकि नए वेरिएंट का असर देश के भविष्य पर नहीं हो। 2022 का साल खुशहाल रहे। स्कूल व कालेज तक में सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। प्रदेश में 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाने का एक करोड़ 40 लाख 14 हजार है, जबकि बलिया में दो लाख 27 हजार 224 किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 350 केंद्रों पर आन द स्पाट भी टीका लगाया जाएगा, इसकी तैयारी कर ली गई है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी।
कोविड-19 और नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर विभाग की टीम अलर्ट है। बाहर से आने वाले लोगों की लगातार सैंपलिग की जा रही है। हर दिन 2500 सेंपल लिए जा रहे हैं। कोविड के मरीजों से अभी तक जिला मुक्त है। ओमिक्रोन की शोर को देखते हुए सभी को बचाव के सभी तरीके अपनाने चाहिए।
- डा. तन्मय कक्कड़, मुख्य चिकित्साधिकारी
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)