32.65 लाख की लागत से होगा पार्क का सुंदरीकरण
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/55u.jpg)
गाजीपुर: नगरपालिका परिषद की ओर से अमृत योजना के अन्तर्गत वार्ड 10 आंबेडकर नगर स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद पार्क में 32.65 लाख की लागत से सुंदरीकरण का शिलान्यास चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि पार्क को और आकर्षक व भव्य बनाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे, बाउंड्रीवाल में प्लास्टर, पेंटिग, ग्रिल, गेट का निर्माण, हेरिटेज लाइट, स्विग झूला व स्लाइट झूला, डस्टबिन, स्टील बेंच, फौवारा निर्माण, आरओ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) के वर्तमान दरों में 50 फीसद की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर 6 गुना करने का निर्णय बोर्ड की बैठक में पास होने पर खुशी जाहिर की। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, रमाशंकर राय, सुनील गुप्ता, अमरनाथ दुबे, समरेंद्र नाथ सिंह, परवेज अहमद, सुशील वर्मा, अनिल वर्मा, अजय राय आदि थे। संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)