Ballia : अन्य जिलों से बलिया आये कैदी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-51.png)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-51.png)
बलिया। एसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि बीते वर्ष मूसलाधार बारिश के चलते आजमगढ व अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट जिला कारागार के कुल 939 कैदियों में 300 कैदियों को एकबार पिफर से जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। आपकी जानकारियों के लिए बता दें कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिला जेल में निरूद्ध 939 कैदियों को बीते वर्ष दो अक्तूबर 2021 को गैर जनपद के जेलों में शिफ्ट किया गया था। इनमें से 600 कैदियों को आजमगढ़ और 339 कैदियों को अम्बेडकर नगर जिला जेल में भेजा गया था। जिला जेल से पानी निकलने तथा बैरकों व कमरों की साफ-सफाई का काम पूर्ण होने के अलावा भवनों के मरम्मत का कार्य संपन्न होने के बाद पहले 65 कैदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया गया। इसमें 30 सजायाफ्ता तथा 35 विचाराधीन कैदी थे। इस प्रकार अप्रैल माह में करीब 100 कैदियों की वापसी हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में प्रतिदिन नए 10 से 15 कैदी कारागार में शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस प्रकार जेल में अब तक 300 कैदी निरूद्ध हो चुके हैं। जबकि जेल का मानक ही 339 का है। एसपी ने यह भी बताया कि अभी और कैदियों की वापसी संभव नहीं है। कारण कि शासन स्तर का मामला है। वहां से जैसा दिशा निर्देश मिलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)