Ballia : रामनाथ पाठक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तीन किमी लंबी प्रभातफेरी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-12.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-12-1024x771.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में समारोहों की धूम लगी रही। शिक्षण संस्थानों ने प्रभात फेरी निकाल कर भारत के आजादी का खुशियां अमृत महोत्सवके शुभ अवसर पर मनाई वही सेनानियो को याद किया गया। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया और शहीदों को नमन किया गया। रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरार पट्टी के सैकड़ों छात्र/छात्राओं ने प्रधानाचार्य यतेंद्र कुमार मिश्र के संयोजकत्व में प्रभात फेरी लगभग तीन किलोमीटर तक निकाली गई जिसको विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही बैंक संस्थानों पुलिस चौकी लालगंज थाना दोकटी पर तिरंगा फहराया गया। क्षेत्र के सती घाट पर फारेस्ट रेंजर के अगुवाई में झंडात्तोलन किया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। शिशु मन्दिरों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)