Ballia : घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने युवती को मारी गोली, मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-88.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-88-1024x576.jpg)
चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर चीट निवासी हरेंद्र यादव की 25 वर्षीया पुत्री गुड़िया यादव को सोमवार 28 अगस्त की भोर में लगभग तीन से चार बजे के बीच घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर अशोक मिश्रा सहित चितबड़ागांव व नरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-34-768x1024.jpg)
घटना के लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। जानकारी के अनुसार गुड़िया यादव (22 वर्ष) 4 वर्ष पहले बीए कर चुकी थी और उसकी शादी भी फरवरी में तय थी। गुड़िया यादव के छोटे भाई अखिलेश यादव ने बताया कि घटना के समय सब लोग सो रहे थे। इसी बीच अचानक गुड़िया की आवाज सुनकर हम लोग आंगन में आए तब तक उसे गोली मारकर हमलावर खिड़की के रास्ते से निकल चुके थे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-47-1024x768.jpg)
उसकी मौत घर पर ही हो गई थी फिर भी हम लोग उसे लेकर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर पर गुड़िया की मौत से उसकी मां की हालत रोते-रोते काफी खराब है, घर आंगन में मातम पसरा हुआ है। इस सम्बन्ध में चितबड़ागांव पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा हत्या से संबंधित अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जायगी। पुलिस अधीक्षक से घटना के पर्दाफाश से सम्बंधित पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि आगामी 24घण्टे के भीतर ही घटना का राजफाश कर लिया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)