Ballia :” अधिवक्ता पुत्र ने यूपीपीसीएस की परीक्ष में पाया 61वां रैंक, बना पुलिस उपाधीक्षक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/1-17.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/1-17-473x1024.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा निवासी अधिवक्ता पुत्र ने यूपीपीसीएस की परीक्षा में 61 वा रैंक पाकर पुलिस उपाधीक्षक बना। गांव में परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव निवासी व बलिया जजी कचहरी के अधिवक्ता नर्मदेश्वर मिश्र के पुत्र दिनेश कुमार मिश्र ने यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम में 61 वा रैंक पाया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक के लिये चयनित किया गया है। इसकी सूचना से गांव में खुशी का माहौल है। दिनेश के चाचा जेपी मिश्र ने बताया कि दिनेश की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के विद्यालय रघुनाथ जूनियर हाई स्कूल जगदेवा में हुई, माध्यमिक शिक्षा नागा जी विद्यालय माल्देपुर में हुआ। इंजीनियरिंग उसने हिमाचल प्रदेश से किया और वर्तमान में दूर संचार विभाग के ऑडिट विभाग लखनऊ में कार्यरत थे। बताया कि 2022 में दिनेश ने यूपीपीसीएस की परीक्षा दिया था जिसका परिणाम अभी आया है जिसमे इनका चयन पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुआ है। बताया कि बचपन से दिनेश पढ़ने में बहुत बढ़िया रहा था। अपने मेहनत के बल पर ही वह अपना मुकाम हासिल किया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)