गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, कहा, मुख्तार अंसारी ने जो आशंका जतायी थी वह सच साबित हुई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-19.jpg)
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को गाजीपुर पहुंचे और मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के मौत पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने जो आशंका जताई थी, वह सच साबित हुई। मेरी मांग है कि जांच हो और जो सच्चाई है वह सामने आए। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। कहा कि केशव प्रसाद से बड़ा गुंडा कौन है। अखिलेश ने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार आई तो अग्निवीर की तरह खाकी वालों की वर्दी 4 साल की हो जाएगी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)