Ballia :कुशवाहा समाज का वार्षिकोत्सव व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-18.jpg)
बलिया। कुशवाहा छात्रावास परिखरा बलिया के प्रांगण में रविवार को कुशवाहा समाज के उत्थान के लिए कुशवाहा सभा का वार्षिकोत्सव व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसमें निर्वाचित पदाधिकारियों को आयोजित समारोह में पूर्व जिला जज अशोक कुमार सिंह कुशवाहा ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद सभी अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-10-1024x768.jpg)
सभी ने कुशवाहा समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हित के लिये समाज संगठित होकर कार्य करने से ही समाज का विकास संभव है। क्योंकि विभिन्न राजनीति दल ने कुशवाहा समाज को बांट कर अपना हित साध कर कार्य करते हैं। इसलिए कुशवाहा अपनी ताकत को समझ कर एकजुट हो। समाज को लेकर चलेंगे, तभी समाज का मान-सम्मान की रक्षा होगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में कुशवाहा सभा बलिया के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, उपाध्यक्ष परमिश कुशवाहा, मंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, आय व्यय निरीक्षक विनोद वर्मा सहित सभी को पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर समाज के दीनानाथ वर्मा, साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय, अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्य, ग्राम प्रधान रामप्रवेश वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, शिवबचन वर्मा, हीरालाल वर्मा, सुनील मौर्य, परमात्मा कुशवाहा, प्रमोद वर्मा, बंटी वर्मा, अनिल वर्मा, रामजी वर्मा, गणेश वर्मा, महेश वर्मा, प्रभात मौर्य के साथ ही जनपद के संभ्रांतजन मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशवाहा सभा जिला अध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य व संचालन परशुराम वर्मा ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक मौर्य ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)