Ballia : असर एजाज ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ होने लगी चर्चा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/03/1-74.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/03/1-74-473x1024.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। मुकद्दस माहे रमजान चल रहा है। गर्मी में लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोज़ा रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चे ने भी रोज़ा रख कर अपने रब की इबादत कर रहा है। स्थानीय क्षेत्र के तारडीला निवासी डॉ आफताब अहमद का परिवार अन्य लोगों की तरह ही रोजे रख रहा है लेकिन इस परिवार को खास बनाया है 7 वर्षीय असर एजाज ने जिसने पहला रोज़ा रखा। परिवार में सभी सदस्यों को 5 वक्त का नमाज़ पढ़ते देख एजाज वैसे ही कर रहा है। कम उम्र के इस बच्चे के द्वारा रोज़ा रखने से लोग हैरान हैं। बच्चे अपने परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी खाने के लिए जगा और सेहरी खाकर फिर कुरआन की तिलावत में जुट गया। बच्चे भी अल्लाह को राजी करने के लिए रोजे रख रहे हैं और इबादत कर रहे हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)