अखिलेश के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए अवलेश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-59.jpg)
बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों के बीच जाकर उनका अभिवादन भी किया। वहीं पूर्वांचल से जुड़े कई समाजवादी नेता भी पहुंचे हुए थे। जिसमें अवलेश कुमार सिंह भी शामिल थे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-24-1024x768.jpg)
अवलेश सिंह ने अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से मिलकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। बतातें चले कि 2019 में अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-23-1024x1021.jpg)
अब उसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आजमगढ़ सीट से त्यागपत्र दे दिया था। फिर लोकसभा में जाने के लिये उन्होंने कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल किया।
यदि वे कन्नौज से सांसद हुए तो उन्हे विधानसभा की सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में सपा के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में कौन होगा यह वक्त की बात होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)