Ballia : बलिया में भीषण सड़क हादसाः बरातियों से भरी सफारी गाड़ी खाई में पलटी, चार की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-60.jpg)
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक सफारी गाड़ी खाई में पलट गयी। हादसे में तीन लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह एक घायल का इलाज गंभीरावस्था में चल रहा है। इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में चितबड़ागांव के बढ़वलिया गांव से बारात आई थी। बारात में शामिल होने के बाद बारात में आए कुछ लोग सफारी गाड़ी से रात में ही वापस लौट रहे थे। सफारी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सफारी हाईवे के किनारे खाई में पलट गयी। इससे फेफना के तीखा निवासी रितेश गोंड़ 32 वर्ष, सत्येंद्र यादव 40 वर्ष निवासी गाजीपुर, चितबड़ागांव के रहने वाले कमलेश यादव 36 वर्ष और चितबड़ागांव के रहने वाले 30 वर्षीय राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बढ़वलिया, चितबड़ागांव निवासी छोटू यादव 30 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वही इस हादसे में घायल छोटू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)