Ballia : टिकट को लेकर पटना में जमे अवलेश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-39.jpg)
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट,
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज हो और पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी को लेकर जदूय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में जमे हुए हैं। देखना यह होगा कि अवलेश सिंह अपने मकसद में कितना कामयाब होते है। वैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और सरकार में कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश के जदयू प्रभारी श्रवण कुमार के करीबी अवलेश सिंह का दावा है कि वह यूपी के किसी एक सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अभी वह किस
लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे यह बताने से अभी परहेज कर रहे है। उत्तर प्रदेश में जदयू को मजबूत बनाने के लिये अवलेश सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय है और टिकट की दावेदारी भी मजबूती से कर रहे है। इधर कई दिनों से दिल्ली, लखनऊ और पटना के दौरे पर चल रहे अवलेश कुमार सिंह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका खुलासा वह बहुत जल्द कर सकते है। हालांकि अभी जिन सीटों से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है उन सीटों पर पहले से कई मजबूत दावेदार अपनी उपस्थिति बनाये हुए है। ऐसे में अवलेश सिंह टिकट लेने में कितना कामयाब होंगे यह बताना जल्दबाजी होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)