सपा के पांच विधायक बागी, मिले योगी आदित्यनाथ से
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-38.jpg)
समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय के साथ ही कई विधायक बागी हो गए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। मनोज पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया है। मतदान के पहले वह आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कक्ष में भी गए। बताया जा रहा है कि सपा के छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है।
मतदान के दौरान सपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय शामिल रहे। बाद में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का एलान किया है।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को वोट करने वाले सपा विधायकों पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि पार्टी के साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए। सपा विधायकों के बागी होने पर उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसी को धमकाया गया होगा। किसी को कुछ ऑफर दिया गया होगा। किसी को सुरक्षा चाहिए होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)