Ballia : भाजपा में शामिल हुए यूपी के 319 नेता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-27.jpeg)
सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह को मिला विशेष सम्मान
रोशन जायसवाल,
बलिया। भाजपा अपने मिशन 2024 को प्रभावशाली और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बुधवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय पर सपा बसपा समेत अन्य दलों के कुल 319 नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें छह क्षेत्रों के 60 नगरपालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, 25 ब्लाक प्रमुख, 125 नगर निगम पार्षद, 109 जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए है। इसमें सीयर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम व ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। भाजपा अपने मिशन में कामयाबी हासिल करने के लिये सपा और बसपा सहित अन्य दलों पर नजर रखी हुई है और उन दलों से जुड़ेंब बड़े चेहरों को अपनी पार्टी में खींच रही है। इसको लेकर पार्टी मुख्यालय पर पूरे दिन भीड़ लगी रही। ब्लाक प्रमुख व ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस जिम्मेदारी पर मैं खरा उतरूंगा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक जनता के बीच लेकर पहुचुंगा और पार्टी के नीतियों को आगे बढ़ाउंगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)