हारे हुए 16 सीटों पर भाजपा इसी माह घोषित करेंगी प्रत्याशी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-26.jpeg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा (एनडीए) ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें 64 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई और 16 सीटों पर हार का मुंह का देखना पड़ा। अब इन 16 सीटों पर फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी है। चर्चा यह है कि इसको लेकर 18 फरवरी को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा 80 सीटों पर चुनाव जीतने के लिये मंथन शुरू कर दी है। इसको लेकर भाजपा पूरी तैयारी में है। ये भी चर्चा है कि कई सांसदों के टिकट भी कटेंगे और नए चेहरों को मौका देगी। भाजपा के चुनाव लिस्ट में कई नए चेहरे शामिल होंगे। यह भी चर्चा है कि भाजपा के कई दिग्गज सांसदों का टिकट कट सकती हैं क्योंकि यह देखा जा रहा है कि जिनका सर्वे रिपोर्ट बेहतर नहीं है और लगातार दो से तीन बार सांसद रहे है और एक अधिक उम्र भी हो सकता है। पार्टी के अंदरखानों में इसको लेकर जबरदस्त तैयारी है। प्रदेश के लोकसभा के 80 सीटों पर 30 से 40 ऐसी सीटें है जहां प्रत्याशी बदले जाने की संभावना है। जिन सांसदों का परफार्मेंस अच्छे नहीं है वह टिकट के दौड़ से पीछे हो सकते है। वैसे चर्चा यह भी है कि देवरिया, प्रयागराज, नोएडा, बाराबंकी सहित अन्य लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा है हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहींे है लेकिन चर्चा जरूर है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)