Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई 60वीं पुण्यतिथि


बैरिया।
विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत रामपुर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद को 60वीं पुण्यतिथि उनके ससुराल वाली ग्राम पंचायत मंे मंगलवार को मनाई गई। राजवंशी देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल रामपुर के प्रांगण मंे आयोजित कार्यक्रम में उनके चाहने वाले लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृत्तत्व को याद करते हुए। आश्चर्य व्यक्त किया कि काफी अरसे से दोनों पति पत्नि की युगल प्रतिमा अनावारण बाट खोज रही है। अपसोस की किसी राजनेता को समय नहीं मिल रहा है कि उनके प्रतिमा का अनावरण हो सके। ऐसा नहीं की प्रतिमा आनावरण के लिए देश के किसी हस्ती के पास आमंत्रण पत्र न भेजा गया हो। बोरे में लिपटी प्रतिमा आज सवाल कर रही है कि उनका दोष क्या है। उसी प्रतिमा के सामने लोगों ने उनको पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे रजनीश कुमार कन्हैया ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति एवं उनकी धर्मपत्नी राजमाता राजवंशी देवी की प्रतिमा कई वर्षों से बोरे में लिपटी बन्द हैं। कोई राजनेता के पास समय नहीं है, कि उक्त प्रतिमा का अनावरण कर यह पुनित कार्य सम्पन्न करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, उमेश पाण्डेय, राजाराम चंद्रभान, सुशील एवं पूर्व प्रधान टुनटुन गोड़, पूर्व प्रधान राजदेव राम आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन राहुल श्रीवास्तव ने किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *