Ballia : अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का जिला जज ने किया निरीक्षण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240507-WA0005.jpg)
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के बैनर तले कोर्ट परिसर में पुरुष-महिला शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है न तो पीने के पानी की व्यवस्था कोतवाली पुलिस द्वारा सीज की गई। गाड़ियों को हटाने आदि मूलभूत समस्याओं को लेकर दो दिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहने पर जनपद न्यायधीश बलिया ने गंभीरता लेकर जल्द समस्याओं का समाधान होने पर अधिवक्ताओं व वादकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो कि अधिवक्ता बार एसोसिएशन शिविर ने उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए विगत शुक्रवार और शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। पीठासीन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के आश्वासन पर कि उपरोक्त समस्या मूलभूत समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा। विगत शनिवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने आंदोलन वापस ले लिया था न्यायिक कार्य से विरत रहने पर जनपद न्यायधीश बलिया ने इसे गंभीरता से लिया और सोमवार को सायंकाल जनपद न्यायधीश बलिया अशोक कुमार सिंह सप्तम, अपर जनपद न्यायधीश, अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी, अपर प्रथम जज नरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिला जज प्रथम कांत, अधिशासी अधिकारी धर्मराज, नायब तहसीलदार राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक शितिक्ष त्रिपाठी, सीजे एम बलिया शांभवी यादव, आदि ने सिविल कोर्ट रसड़ा बलिया का निरीक्षण किया। जिला जज ने रसड़ा न्यायालय को शौचालय सहित अन्य कार्यों का निर्देश दिया। जैसे पांच सीट शौचालय दो जगहों पर लगाने आरओ प्लांट गाड़ियों को परिसर से हटाने न्यायालय के सामने से फल व्यवसायी को हटाने का निर्देश नगर पालिका परिषद को दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)