Ballia : धूम-धाम से किया गया काशीदास बाबा का पूजन समारोह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240507_115528-scaled.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र सीयर के ग्राम पंचायत सरयाँ डीहू भगत में प्रभावती बलिराम इण्टर मीडिएट कालेज परिसर में मंगलवार की प्रातः 9 बजे से अत्यन्त ही धूम-धाम के साथ काशीदास बाबा का पूजन समारोह आयोजित हुआ। पूजन देखने के लिए नर-नारी तथा बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पंथी छोटेलाल यादव द्वारा विधि-विधान तरीके से सम्पन्न कराया गया। अपने तांत्रिक विधि के माध्यम से पंथी द्वारा अग्नि उत्पन्न कर पूजा के विधि-विधान को अंतिम रुप दिया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240507_115559-1024x466.jpg)
जोखिम भरे क्रियाओं को भी पंथी द्वारा प्रदर्शित किया गया। मान्यता है कि अधिकांश तौर पर कोई भी व्यक्ति मिन्नत को पूरा होने के बाद इस पूजा का आयोजन करता है। पूजा के दौरान बाबा के जयकारे की गूंज लगती रही। पूजन के उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नर-नारियों ने भाग लिया। इस मौके पर इंका के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकान्त त्रिपाठी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिहं यादव, ग्राम प्रधान अवधेश यादव, रामश्रय उर्फ फाईटर यादव, सोनू यादव, पिन्टू यादव, राकेश यादव, अफताब अहमद, गंगा यादव, प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह, अनुराग मिश्रा, बब्बन यादव, पूर्व प्रधान झाबर यादव, ओमप्रकाश यादव, ओमकार यादव आदि इस पूजन समारोह में शामिल रहे। पूजन का आयोजन बलिराम यादव, हरिकिशुन यादव, दीपक यादव आदि ने किया था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)