Ballia : अधिवक्ताओं ने स्व. भोला सिंह की मनायी पुण्य तिथि, चढ़ाए श्रद्धासुमन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/23-ball-ph-13.jpg)
बलिया। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता रामरण विजय प्रताप सिंह उर्फ भोला सिंह की 26वीं पुण्य तिथि सिविल, क्रिमिनल एवं कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के ऊपरी तल पर शुक्रवार को श्रद्धा एवं भावपूर्ण मनाया गया। जहां उनके छोटे पुत्र प्रशांत कुमार सिंह उर्फ विक्की व नाती यश कुमार भी शिरकत किए और श्रद्धा सुमन उनके चित्र पर अर्पित किए। सर्व प्रथम क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष गण एवं अधिवक्ताओं के साथ मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की और अधिवक्ताओं ने स्व. सिंह को बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्य क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, निर्भय नारायण सिंह, अनिल राय, इंद्रजीत सिंह, त्रिभुवन नाथ यादव, नवीन सिंह, शंभूनाथ उपाध्याय, शेषनाथ तिवारी, रणजीत सिंह (साधु जी) अनिल सिंह, राम विचार यादव, हरिवंश सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, राधेश्याम पांडे, संजय रावत, महासचिव मिश्रा, रामनिवास तिवारी, पप्पू जी, विवेक कुमार सिंह, ललन सिंह आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे। संचालन अनिल मिश्रा (महासचिव) ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)