Ballia : प्रवीण नारायण गुप्त ने सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में हुए शामिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240223-WA0083.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। नगर पंचायत बेल्थरा रोड से 2023 के अध्यक्ष, चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुकी निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण मौर्य के पति बीबीडी स्मार्ट बाजार के डायरेक्टर प्रवीण नारायण गुप्त गुरुवार की देर शाम पूरे जोश और दमखम के साथ सहयोगी व्यापारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हो गये। प्रवीण नारायण गुप्त ने कहा कि पूर्व में मैं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा खुद उपेक्षित किए जाने और बाहर से आयातित लोगों की बातों को सुनकर फैसले लेने के कारण उन्होंने भाजपा की सारी जिम्मेदारियों और पद से त्यागपत्र दे दिया था। परंतु संजय यादव द्वारा पार्टी के असली कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात सुनकर और उनके जोशिले और स्वाभिमानी व्यक्तित्व को देखकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लेकर सदस्यता ग्रहण की। कहा कि पार्टी की विचारधारा के विपरीत सोच कभी भी न रही है और न रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवीन नारायण के पार्टी में शामिल होने से बेल्थरा विधानसभा में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आलोक कुमार, बॉबी, निसार अहमद, आदित्यण, श्रीप्रकाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, चंदन, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद आसिफ, राहुल जायसवाल, आलोक गुप्ता, राजू जायसवाल, गोरख शांतनु, तारकेश्वर, सत्यम मद्धेशिया, अजय सिंह, अभिनव चंदन, राहुल मौर्य, अकरम आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)