Ballia : अवध पब्लिक स्कूल में वितरित हुआ वार्षिक परीक्षाफल, बच्चे हुए खुश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/1-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/1-1-1024x577.jpg)
बलिया। शहर के घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर वार्षिक परीक्षा फल का वितरण प्रधानाचार्या छाया द्वारा किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्या छाया ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्या ने बताया कि नवीन सत्र का प्रारंभ तीन अप्रैल 2023 से होगा। विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुमारी मीनू गुप्ता ने कक्षा में आए हुए अव्वल छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं ज्ञापित किया। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में आयुष साहनी, कक्षा-एल.के.जी., अनुष्का वर्मा, कक्षा-3 एवं कुमारी जिज्ञासा, कक्षा-एल.के.जी. क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सह-निर्देशक साकेत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर गणेश गुप्त, अभिषेक उपाध्याय, वेदांशी त्रिपाठी, अरुण कुमार, रविशंकर चौबे, प्रीति पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। आभार सहायक अध्यापिका निशा चौरसिया ने व्यक्त किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)