Ballia : क्षेत्राधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों व दरोगाओं के साथ की बैठक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240101-WA0057.jpg)
बांसडीह (बलिया)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आगामी लोकसभा चुनाव सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान में क्रम में शुक्रवार रात क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने बांसडीह सर्किल के सभी थानाध्यक्षों व हल्का के दरोगाओं की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिये। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी हलका प्रभारी उपनिरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक अपने थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामवासियों से संवाद करेंगे। उस बीट में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों अपराधियों गुंडों को चिह्नित करेंगे तथा उनकी वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही गांवों में राजस्व संबंधी विवाद, राजनैतिक विवाद, आपसी रंजिश सहित अन्य विवादों के बारे में भी सूचनाएं एकत्र करेंगे। इसके अलावा भीड़ भाड़ और बवाल के स्थान जैसे शराब पीने का जमावड़ा, जुए का अड्डा तथा रास्ता अवरुद्ध करने की आदि गतिविधियों की पड़ताल की जायेगी। गांव में अवैध शराब व असलहों का कारोबार तथा अन्य गतिविधियों का भी पता लगाकर जानकारी तैयार करेंगे। लाइसेंसी शस्त्रों का भी सत्यापन किया जाएगा। उक्त सभी सूचनाएं थाने पर उपस्थित ग्राम अपराध पंजिका रजिस्टर नंबर आठ में अंकित कर रजिस्टर को अद्यतन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी थानों में तैनात किये गये गये दो अपराध मॉनीटर समस्त थाना क्षेत्र के सिपाहियों व उपनिरीक्षकों के संपर्क में रहकर लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति को पहले से भांपकर उसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देंगे। सीओ ने बताया कि बांसडीह सर्किल में पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर अपराध नियंत्रण में काफी आसानी होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)