Ballia : भाजपा मण्डल द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240224-WA0081.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी मण्डल बेरुआरबारी के द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन शनिवार को बैसहा स्थित विनोद उत्सव वाटीका पर किया गया। मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा गांव गांव जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के योजनाओं से लाभान्वित लोगों के साथ तस्वीर खींचकर नमो ऐप, सरल ऐप पर अपलोड करना है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240224-WA0082-768x1024.jpg)
मंडल के विभिन्न गांव से भ्रमण कर एकत्रित भाजपाइयों ने लाभार्थी संपर्क अभियान के मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी घनश्याम सिंह व विस्तारक प्रशांत विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मण्डल प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं चला रही है। प्रत्येक परिवार इसका किसी न किसी प्रकार से लाभ उठा रहा है। विपक्षी पार्टी बौखला गई है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि हम सभी लोग अपने अपने बुथ जीत जाए यही प्रयास करना है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह, ममता सिंह, प्रकाश पांडे, प्यारेलाल चौहान, राकेश महाजन, आरती सिंह, नितेश सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, मेराज अहमद, इश्तियाक आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रकाश उपाध्याय के द्वारा किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)