Ballia : अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240403-WA0172-1.jpg)
बलिया। स्थानीय पुलिस ने एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के बरामद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि बुद्धवार को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0 नि0 राकेश सिंह मय हमराह हे0 का0 सत्यनारायण यादव, हे0 का0 राजकुमार पटेल के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित, वारण्टी, अभियुक्त, संदिग्ध वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने जांच अभियुक्त राकेश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी ग्राम सरयां बगडौरा थाना नगरा जनपद बलिया को एक अदद तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर के साथ विश्वनाथपुर नहर पुलिया बहद ग्राम खारी विश्वनाथपुर से समय 10ः30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद किया गया। अभियुक्त राकेश यादव उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय बलिया रवाना कर दिया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)