Ballia : अज्ञात पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, चार घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/24f.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड-मधुबन राज मार्ग पर अखोप ग्राम के समीप बुद्धवार की दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मारते हुए दूसरे टेंपो में जा टकराया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरपुर निवासी साहिल (21) वर्ष, राहुल (26) वर्ष है। ये दोनों बाइक से बिल्थरा रोड किसी काम से आए थे, वापसी में अपने गांव जा रहे थे तभी अखोप ग्राम के समीप मधुबन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए आगे टेंपो में जा टकराया, जिसमें बाईक सवार साहिल पुत्र दिलीप एवं राहुल पुत्र कन्हैया लाल जहां घायल हो गए, वहीं टेंपो में सवार लीलावती पत्नी लाल, संगीता पत्नी दिवाकर निवासी कठौडा (जंगली बाबा की कुटी) थाना सिकन्दपुर भी चोटिल हो गई। ये महिलाएं मधुबन से टेंपो पर सवार होकर अपने घर के लिए वापस जा रही थी। घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)