
बलिया। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने रविवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रमों मेें भाग लिया। आदर्श रामलीला समिति चितबड़ागांव की ओर से आयोजित रामलीला के मंचन कार्यक्रम का अवलेश सिंह ने

उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंन प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण बने कलाकारों की आरती पूजन की। इसके साथ समस्त नगरवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, आनंद त्रिपाठी, धीरेंद्र तिवारी, मूलन सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में चितबड़ागांव स्थित एक कान्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में अवलेश सिंह ने बच्चों द्वारा बनाये विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अवलेश सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।