Ballia : लोकसभा चुनाव को लेकर बलिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, आम जन से संवाद कर कराया सुरक्षा का अहसास
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-42.jpg)
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। लोकसभा चुनाव और आने वाले त्योहारों को पूरी तरह से सकुशल और शांति से संपन्न कराने के लिये जनपद के सभी थानों की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोकसभा चुनाव तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में मदद की अपील की। इस दौरान पुलिस के जवानों ने मय दंगा उपकरणों के साथ प्लैग मार्च किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-14-1024x458.jpg)
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देशन में बुधवार को जनपद में आगामी लोकसभा चुनावों एवं त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने एवं जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका, महिला सुरक्षा हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी द्वारा सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए भारी पुलिस बल के साथ मय दंगा उपकरणों सहित पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च के दौरान प्रमुख मार्गाे, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद बलिया पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)