Ballia : 90 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूक रैली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-29-16-46-29-29_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। 90 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश सिंह पूनिया के मार्ग निर्देशन में देवेंद्र डिग्री कॉलेज बेल्थरा रोड के परिसर से गुरुवार को मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर तेंदुआ ग्राम से होते हुए अखोप चट्टी तक गई थी। इस दौरान जनता के बीच कैडेटों ने सर्वाधिक मतदान को लेकर अनेक नारे लगाए। रैली में जितना हो सके करो मतदान, ताकि हो सके देश का कल्याण, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, समझो अपने वोट की ताकत, अपने अधिकार का करो प्रयोग आदि अनेक नारे लगाए गए। संदेश में कहा गया कि इसी जिम्मेदारी से हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर हम कल के भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं। जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान में देवेंद्र पी॰जी॰ कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 हरेराम सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ॰ मुकेश कुमार झा, समरजीत बहादुर सिंह, डा॰ उमेश सिंह, डॉ॰ पंकज प्रेम, स्मिता सरोज सहित सभी अध्यापक, कर्मचारी और 90 यूपी बटालियन के नायब सूबेदार मोहम्मद लियाकत, हवलदार राहुल ठाकुर तथा 128 कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान को चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक एवं लोकतंत्र को मजबूत करना है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)