Ballia : बलिया के लाल ने दिल्ली में दिखायी अपनी प्रतिभा, जीता गोल्ड मेडल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-10.jpg)
बलिया। कौन करता है कि आसमान में सुराग नहीं होता जरा पत्थर तबीयत से उछालो यारो। उक्त बातें बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर अरुण सिंह और प्रमोद सराफ ने अपने वक्तव्य में कहीं। उन्होंने कहा कि अगर नित प्रतिदिन अपने लक्ष्य कों देखकर परिश्रम किया जाये तो सफलता एक दिन अवश्य कदम चूमेंगी। एसजीएफआई नेशनल कराटे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 16 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन एवं सनबीम स्कूल अगरसंडा के दसवीं के छात्र उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हनी सोनी 17 वर्ष आयु 54 किलो भार वर्ग में जीतकर बलिया व जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के सचिव एलबी रावत ने बताया की जिले में पहली बार स्कूल गेम्स में एक मात्र पहला गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाडी है। यें खिलाडी सनबीम स्कूल में कोच एवं बलिया सोतोकान कराते एसोसिएशन के सीनियर खिलाडी कमल यादव के देख रेख में प्रशिक्षण लेते है। इनके पदक जितने पर रमेश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया तथा जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा सचिव बलिया दिनेश प्रसाद, सुमित पाठक, वारिश अली, अभिषेक सिंह गिलू, अर्जुन पाण्डेय, कृष्णमोहन यादव आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)