Ballia : सेक्रेट हार्ट के अनुराग व पलक ने बलिया का नाम किया रोशन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-11.jpg)
बलिया। शिक्षा गुणवत्ता के साथ ही खेल जगत में भी सेक्रेट हार्ट स्कूल सफलता की तरफ बढ़ रहा है। वैसे जिले का सेक्रेट हार्ट स्कूल अपने आप में एक अलग स्थान रखता है। ऐसे में सेक्रेट हार्ट स्कूल का नाम बलिया में ही नहीं दिल्ली में भी हो रहा है। 16-19 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित 67 नेशनल स्कूल गेम्स (कराटे) में अनुराग व पलक गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ बलिया का नाम रोशन किया है। साथ ही अपने माता पिता का नाम भी उज्ज्वल किया है। 67 नेशनल स्कूल गेम्स (कराटे) का आयोजन नई दिल्ली में 16 – 19 दिसंबर को हुआ। जिसमंे अनुराग कुमार अंडर 17, 70 किलोग्राम वर्ग में सीआईएससीई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने आयु तथा वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। वहीं पलक गुप्ता ने अंडर 14, 50 किलोग्राम वर्ग में सीआईएससीई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने आयु तथा वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों की सफलता को लेकर प्रधानाध्यापिका नम्रता पाण्डेय ने विजेता खिलड़ियों तथा कोच को इस जीत पर बधाई दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)