
महाप्रसाद वितरण में जुटे सैकड़ों लोग
बेल्थरारोड (बलिया)। अक्षय नवमी पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न बाग-बगीचों में आंवला वृक्ष का पारंपरिक तरीके से पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने आंवला वृक्ष के नीचे पकवान बनाए और अपने परिजनों संग विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बेल्थरारोड चंद्रशेखर पार्क में नगर पंचायत चेयरमैन रेनू गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने सपरिवार आंवला वृक्ष की पूजा की। विद्वान पंडित अच्युतानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया। इस दौरान पूरे नगर और नगरवासियों के सलामती और खुशहाली के लिए मंगलकामना की गई। इस मौके पर महाप्रसाद वितरण भी हुआ, जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन ने सपरिवार क्षेत्रवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, विनोद जायसवाल, लवली, अर्जुन राजभर, सोनू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राजेश वर्मा, दीनबंधु, कमलेश फौजी, सुनील साहनी समेत अनेक नगरवासी और बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं भी मौजूद रही।