Ballia : भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से बनायेगी सरकार : अरुण सिंह बंटू
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/28-ball-ph-18.jpg)
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय लोकसभा चुनाव से पहले इस बात का संकेत है कि अबकी बार 400 पार सीट के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। समाजवादी पार्टी में टूट इस बात का संकेत है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है कांग्रेस और सपा गठबंधन के बाद दो लड़के मिलकर अपने प्रत्याशी के लिए तीन वोट नहीं जुटा पाए वह लोकसभा चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं जो कहीं से भी न्याय उचित नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए, गांव गरीब एवं किसानों के लिए पिछले 10 सालों में ऐतिहासिक कार्य किया है। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने अपने कार्य से प्रभावित किया है देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे पूरे विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल होगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)