Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : बिहार के सीएम ने सौंपी केसी त्यागी व वशिष्ठ नारायण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी


पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके करीबियों की छुट्टी
रोशन जायसवाल
बलिया।
बिहार की राजनीति को और ठोस करने की तरफ बढ़ते सीएम नीतिश कुमार के कदम से विपक्षी दलों मंे बेचैनी बढ़ चुकी है। वैसे नीतिश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जब से आसीन है उस वक्त से जदयू को और धार मिली है। संगठन मंे फेरबदल करते हुए नीतिश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष और केसी त्यागी को सलाहकार बनाया है। वहीं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह और उनके करीबियों की छुट्टी कर दी है। नीतिश कुमार ने नये टीम की घोषणा करते हुए जो जिम्मेदारी नये पदाधिकारियों को दी है उससे साफ झलक रहा है कि नीतिश कुमार अपने मिशन को और रफ्तार देना चाहते है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले ही दिल्ली में नीतिश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलायी थी। उसको लेकर दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में नीतिश कुमार की जबरजस्त चर्चा रही। जदयू में न्यू वर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और गठन तत्कालिन पार्टी अध्यक्ष लल्लन सिंह द्वारा किया गया था। वैसे लल्लन सिंह के अति करीबी हर्षवर्धन सिंह की भी छुट्टी कर दी गयी है। इसके अलावा रामप्रीत मण्डल, गिरधारी यादव, संतोष कुशवाहा, चन्देश्वर प्रसाद, चन्द्रवर्सी, दसई चौधरी, मोहम्मद गुलाम रसूल बलियावी, विजय कुमार मांझी, राजकुमार, धनन्जय सिंह और कमरे आलम को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है। एमएलसी रविन्द्र प्रसाद सिंह और संजय वर्मा की भी छुट्टी कर दी गयी है। ये दोनों नेता राष्ट्रीय सचिव थे।

नीतिश कुमार की नई टीम बढ़ायेगी मिशन को आगे
नीतिश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू की कुर्सी पर आसीन है, अब उनके नये टीम में संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ, मंगनी लाल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा, रामसेवक, कपिल, इं0 सुनील और राज सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं राजू रंजन, विद्यासागर, अनूप पटेल, दयानन्द राय और मोहम्मद निसार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *