Ballia : भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिर में पोछा लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240114-WA0017.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में राम मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मकर संक्रांति के दिन से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जनपद बलिया के सिकंदरपुर में इस अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव एकइल स्थित मां दुर्गा माता की मंदिर व नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने मां जलपा मंदिर में पोछा लगाकर आम जनमानस को साफ-सफाई संबंधी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु जागरुक किया। 14 जनवरी से शुरू इस विशेष अभियान के तहत सभी नगरपालिका, नगर निकायों, नगर पंचायतों, कस्बे, गांव, सरकारी इमारतें और देव मंदिरों को स्वच्छ बनाकर उसे सजाया जाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा की साफ सफाई के लिए नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है। इस विशेष सफाई अभियान में आम लोगों की जनसहभागिता होगी। साथ ही 16 जनवरी से 22 जनवरी तक जनपद के सभी राम मंदिर, हनुमान मंदिर वाल्मीकि मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों को सजाकर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ-साथ राम कथा, प्रवचन, रामायण, रामचरितमानस का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन, कीर्तन का आयोजित किया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)