Ballia : योगेश्वर ने बांटा कंबल, खिलाई खिचड़ी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/3-9.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। मकर संक्रांति के अवसर पर लोकसभा सलेमपुर के नेता व समाजसेवी योगेश्वर सिंह पूरे दिन सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान विकासखंड पंदह के सिधौली गांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-31.jpg)
इसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूर गांव में अशोक सिंह के दरवाजे पर कार्यक्रम हुआ। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सिधौली गांव में ब्रजेश के दरवाजे पर कार्यक्रम हुआ। सिधौली गांव में ब्रजेश के दरवाजे पर हुए कार्यक्रम की चर्चा जबरदस्त रही। यहां महिला पुरूष, नौजवान सभी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। कंबल वितरण करने के बाद योगेश्वर सिंह ने लोगों को खिचड़ी भी खिलाई।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/2-10.jpg)
कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए योगेश्वर सिंह ने कहा कि मैं अपने जीवनकाल में बहुत से सांसदों के कार्यकाल को देखा लेकिन जो तस्वीर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की होनी चाहिए थी वह तस्वीर नहीं बन पायी। आवश्यकता है क्षेत्र के विकास की।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/4-6.jpg)
यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर एक अच्छे नेता का चयन करें। हम राजनीति की नहीं विकास की बात करते है और उसी विकास को लेकर मैं आप लोगों के बीच में हूं। भगवान ने हमें बहुत कुछ दिया है मेरे पास कुछ कमी नहीं है लेकिन राजनीति में आने का मकसद यही है कि हम आप लोगों के बीच रह कर लोकसभा सलेमपुर का विकास कर सकूं और सदन में जो आवाज उठनी चाहिए क्षेत्र के विकास के लिये वह आवाज जरूर उठेगी। यदि आपका आशीर्वाद मिला और मैं सांसद बना तो सलेमपुर के विकास को नया आयाम दूंगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)