Ballia : सबके विकास के लिये कार्य कर रही भाजपा सरकार- अरूण सिंह बंटू
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-83.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-83.jpg)
भारतीय जनता पार्टी छाता मंडल की कार्यशाला का आयोजन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी छाता मंडल की कार्यशाला चंद्रभान पांडे जूनियर हाई स्कूल बांसडीहरोड में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने दीप प्रज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सरकार करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है जहां एक तरफ पूर्व की सरकारों के द्वारा सरकार की योजनाओं में धांधली एवं लूट खसोट होती थी वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार में पूरी मेहनत के साथ सरकार की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन करते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-41-1024x577.jpg)
केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विश्वास एवं सबके विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार महिलाओं को सुरक्षा गांव गरीब एवं किसान की खुशहाली हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। विश्व पटल पर हमारा देश सबसे आगे रहे। अभियान संयोजकपुर जिला महामंत्री सुरजीत सिंह परमार ने बताया कि 27 अगस्त दिन रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाना चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के मन के बात के कार्यक्रम को सुने इसके लिए पूरी तैयारी करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम किया जाय। अध्यक्षता काशीनाथ पांडेय एवं संचालन आनंद विक्रम सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह प्रशांत गुप्ता, शशिधर सिंह, मुन्ना चौहान, रणविजय सिंह, कुश सिंह, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)