भाजपा प्रत्याशी को जिताने विधानसभा घोसी पहुंचे परिवहन मंत्री, जनता से की यह अपील
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-30.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-30-1024x542.jpg)
घोसी विधानसभा में उपचुनाव लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थन में राजनीतिक दिग्गजों का जनसंपर्क तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में घोसी विधानसभा के कपरियाडीह में भाजपा की ओर से जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल को संबोधित करते हुए बलिया नगर विधायक और योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को विजयी बनाने का आह्वान किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में जो विकास कार्य किये है अभी तक किसी भी पार्टी की सरकार नहीं कर पायी है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-42-1024x488.jpg)
गरीबों, नौजवानों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिये भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। परिवहन मंत्री ने घोसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-84.jpg)
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, क्षेत्रीय मंत्री व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी सिंह बज्जू, लखनऊ विश्वविद्यालय के ही पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अभिषेक सिंह आशू, पूर्व चेयरमैन आलोक जायसवाल, मुन्ना सिंह, बृजेश सिंह, देवेश राय, बलराज सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आद्या मिश्रा, प्रधान राजेश, डा. नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)