Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा सामापन कार्यक्रम का किया आयोजन


बलिया।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा के सामापन कार्यक्रम फेफना विधानसभा मण्डल सागरपाली के ग्राम पंचायत बनरही के राम प्रवेश इण्टर कालेज बनरही के प्रांगण मंे आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा बलिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय ने करते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा बलिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ 12 फरवरी को शुक्रताल तीर्थ मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। जिसका समापन आज किया गया। कहा कि सरकार ने सांस्कृतिक उत्थान, परिवहन का इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ महिलाओं, किसानों, के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने सरकार की उपलधियाँ गिनाते हुए कहा कि आजादी के बाद से सरकार ने किसानों के प्रति ध्यान दिया होता तो आज किसानों की स्थिति कुछ और ही होती। परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों की स्थिति को ऊंचाई पर पहंुचाकर 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा किया जायेगा। साथ ही सरकार किसान, महिला, गरीब, युवाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सच्चिदानन्द सिंह, ठाकुर मंगल सिंह महामंत्री, भुआल सिंह उपाध्यक्ष, नगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा घनश्यामदास जौहरी, पशुपतिनाथ ओझा, रवींद्र वर्मा, संजय गिरि, सन्तोष सिंह, विनोद सिंह, सत्या सिंह, धनन्जय पाण्डेय, मनोज बाबा, प्रभाकर पाण्डेय, पप्पू सिंह, मण्डल अध्यक्ष सागरपाली शम्भू गिरि एवं किसान मित्र आयोजक अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं संचालन अभिजित तिवारी महामंत्री ने किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *