Ballia : स्वर्णकार समाज का सदभावना यात्रा पहुंचा बलिया, हुआ स्वागत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/12-ball-ph-14.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। यूपी भ्रमण के दौरान स्वर्णकार समाज एसोसिएशन का सद्भावना यात्रा बलिया में पहुंचा, जहां जोरदार तरीके से सर्राफा व्यवसायियों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर के चौक क्षेत्र में सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने समाज का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा समाज पूर्ण रूप से संगठित है और हम भारी संख्या में है। आज हमारा समाज हर क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर है। कहे तो वैश्य समाज में स्वर्णकार समाज एक स्तम्भ है और इस स्तम्भ को किसी ने मजबूत किया है तो वो आप लोग है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/c-5-1024x768.jpg)
व्यवसायी के साथ-साथ हमारी राजनैतिक भागीदारी भी है और यही वजह है कि समाज के लोग राजनीति में भी सक्रिय भूमिका में है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह वर्मा ने भी समाज को संगठित रहने पर बल दिया। बनारस के जिलाध्यक्ष अविनाश सेठ ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मऊ के जिलाध्यक्ष संतोष सोनी आजमगढ़ के अध्यक्ष सूजल वर्मा, महिला मोर्चा की वाराणसी जिलाध्यक्ष सरिता सर्राफ ने समाज को एक मंच पर रहने के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यवसायियों को प्राथमिकता के आधार पर सस्त्र लाइसेंस दिया जाय। इस अवसर पर विजय वर्मा, धीरज कुमार सर्राफ, कंचन सर्राफ, मंजू सर्राफ, स्वाती सर्राफ, किरण सर्राफ, पूनम सर्राफ, सुनील सर्राफ, अखिल सर्राफ, रवि वर्मा, बनारसी वर्मा, वैजनाथ वर्मा, राजू सर्राफ, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)