Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलो गांव की ओर, भाजपा ने बनायी रणनीति

बांसडीह (बलिया)। भाजपा बांसडीह मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को बांसडीह डाकबंगला पर मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर शुभारंभ किया गया। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलो गांव की ओर अभियान कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक को बतौर अतिथि संबोधित करते हुये भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने बताया की पार्टी द्वारा चलाये जा रहे चलो गांव की ओर अभियान कार्यकम बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता तथा इस अभियान के तहत बनाये गये संयोजक तथा प्रवासी गांवांे में प्रवास कर लोगो से जनसंपर्क करेंगे तथा उन्हें केंद्र तथा प्रदेश में चल रही मोदी और योगी सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे। श्री बंटू ने कहा की केंद्र में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने भारत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है जो देश पिछली सरकारों में आंख दिखाते थे आज अपनी पलके बिछाये हुये है। यह प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। अध्यक्षता करते हुये बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया की मंडल के अन्तर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में एक संयोजक और एक प्रवासी बनाये गये है जो उन ग्रामों में प्रवास कर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों को करेंगे। साथ ही इसकी निगरानी और समीक्षा के लिये मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। आयोजित बैठक में रंजना सिंह, मूनजी गोंड, चंद्रमा गिरी, राजेंद्र सिंह, तेजबहादुर रावत, बलिराम साहनी, दुर्गेश मिश्रा, विवेक गुप्ता, सिंपी सिंह, शिवम गुप्ता, मुकेश सिंह, सोनू सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नवीन सिंह ने किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *