Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न


बलिया।
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्री तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर कुकुरहा चोगड़ा पर पवित्र सावन मास में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के द्वारा जन कल्याण के वास्ते भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पं0 आशीष पराशर एवं अरुण तिवारी के नेतृत्व में पांच पंडितों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ मुख्य यजमान के रूप में संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चितबड़ागांव केसरी नंदन त्रिपाठी जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र जिला सचिव सत्येंद्र पाण्डेय एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी, पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय रहे। इस अवसर पर हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया तथा चंद्रयान तीन के सफलता के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया गया तथा जन कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर प्रीति पाण्डेय, राज कुमारी पाण्डेय, अर्चना मिश्रा, सोनी तिवारी, मधु, दया शंकर तिवारी, रत्नाकर दुबे, उमाशंकर पांडे, सरोज दुबे, मनीष दुबे, सुरेंद्र द्विवेदी, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, राहुल तिवारी, मुन्ना तिवारी, आत्मा पांडे, अतुल पांडेय, विजय पांडे, शुभम ओझा, अनूप पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दिवेदी के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *