Ballia : संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने लिए संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230828-WA0038.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230828-WA0038-1024x768.jpg)
बैरिया (बलिया)। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने लिए संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में हुआ। इसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य डॉ0 अरविंद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर संस्कृत साहित्य ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा संस्कृत भाषा में एक दूसरे का परिचय और अभिवादन कार्यक्रम छात्र-छात्राओं से कराया गया। इस आयोजन का समापन 3 सितंबर को होगा। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश पांडेय, मिथिलेश सिंह, चंदन कुमार राय, विद्या नाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह, शिवेश कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार, निर्भय कुमार उपाध्याय, अजय सिंह, श्रीभगवान यादव, अमित सिंह आदि ने अपने-अपने विचार संस्कृत में रखें। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230828-WA0036-1024x768.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)