Ballia : जन्मदिन पर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का बसपाईयों ने लिया संकल्प
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/c-4.jpg)
बोले उमाशंर: एकजुट होकर लोकसभा में दिखाये अपनी ताकत
रोशन जायसवाल
बलिया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर बहन कुमारी मायावती को देश का मजबूत नेता बनाना चाहिए। आज भी लोग बसपा सरकार को याद करते है। विकास और लायन आर्डन के मामले में बहन जी की सरकार बेमिसाल थी। विकास को लेकर जितना गंभीर बसपा सरकार थी उतनी कोई भी सरकार नहीं रहीं। लखनऊ में आज भी मायावती सरकार की चमक दमक दिखायी दे रही है। 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया गया। इसमें पूरा सभागार बसपा नेताओं से भरा रहा। इस अवसर पर कई जोनल कोआर्डिनेटर भी कार्यक्रम में शिरकत किये।
2024 के लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीताकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष यादव, ओमकार शास्त्री, गौरी शंकराचार्य, संतोष राम, सुरेन्द्र निषाद, उपेन्द्र पाण्डेय, श्याम सुन्दर पटेल, सोहिल नाथ वर्मा, धनज भाारती चन्द्रशेखर माली दिनेश चौहान राजकुमार राव, विनोद दुबे, अमर पासवान, जितेन्द्र भारती, संजय राव, रामनाथ व्यापारी, रामनाथ सिंह, पटेल राम, हीरालाल, जनार्दन सिंह यादव, डॉ0 महफूज आलम आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)