Ballia : बसपा के लल्लन सिंह यादव और भीम राजभर ने दाखिल किया नामांकन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-8.jpg)
बलिया। लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन के तीसरे दिन गुरूवार को बसपा के बलिया लोकसभा और सलेमपुर लोकसभा के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। बहुजन समाज पार्टी के बलिया लोकसभा से प्रत्याशी लल्लन सिंह यादव ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए बसपा प्रत्याशी भीम राजभर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-4-1024x576.jpg)
वहीं नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किये गये है। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग की व्यवस्था है। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वेरीकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन वेरीकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)