Ballia : सीबीएससी बोर्ड के पैटर्न का होगा शुभारम्भ, आयेंगे कैबिनेट मंत्री
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-14.jpg)
नगरा (बलिया)। सीबीएससी बोर्ड के पैटर्न पर शहबान इण्टरनेशनल स्कूल का शुभारम्भ बुद्धवार को होने जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व दया शंकर सिंह होंगे। शहबान ग्रूप के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने बताया कि इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जननायक चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी के संजीत कुमार गुप्ता, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री दानिश अहमद व प्रदेश के पूर्व मंत्री छट्ठूराम छट्ठूराम भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय व्यवस्था के साथ आधुनिक साज-सज्जा में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा। सीटें कुछ सिमित होने के कारण एक महत्वपूर्ण पहल है कि पहले आएं पहले प्रवेश पायें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)