Ballia : चंद्रयान 3 का चांद पर उतरने का छात्र-छात्राओं को दिखाया गया सीधा प्रसारण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/23-ball-ph-23.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/23-ball-ph-23-1024x462.jpg)
बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय क्षेत्र के अधिकांश राजकीय स्कूलों में बुधवार को चंद्रयान 3 का चांद पर उतरने का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। साथ ही शिक्षकों ने छात्रों को देश के इस गौरवशाली सफलता की विस्तार से जानकारी दी। इसके लिए कहीं स्कूल के शिक्षक का लैपटॉप तो कहीं प्रोजेक्टर का सहारा लिया गया। चंद्रयान 3 के लाइव प्रसारण के लिए क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों पर छात्रों को बुलाया गया था। चंद्रयान 3 का सीधा प्रसारण देखने के लिए छात्रों के साथ ही शिक्षकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। सीयर प्राथमिक पाठशाला नं. वन पर हेडमास्टर दिलीप कुशवाहा के देखरेख में लैपटॉप पर चंद्रयान 3 के लैंड करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पर स्कूल चेयरमैन डा. जे.आर. मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा के देखरेख में बड़े प्राजेक्टर से इसका प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। जब कि सोनाडीह कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पर भी जयप्रकाश यादव के देखरेख में छात्रों के बीच चंद्रयान 3 का प्रसारण किया गया। जिसे देख छात्रों में जबरदस्त खुशी व्याप्त हो गया। क्षेत्रवासियों ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा और इस सफलता के लिए एक दूसरे को बधाई दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)