Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलता पूर्वक उतरने पर लोगों ने दी बधाई


बांसडीह (बलिया)।
इसरो का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलता पूर्वक उतरने पर सभी क्षेत्रवासी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए। वहीं विक्रम लैंडर ने जैसे ही चांद पर अपना पहला कदम रखा पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से गूंजने लगा। लोग सुबह से ही उस घड़ी का इंतजार करते रहे जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की धरती पर सफलता पूर्वक उतरते हुए देखें। चंद्रयान-3 को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र के लोगों का जोश सुबह से ही हाई रहा है। पूरे दिन चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए दुवाओं और प्रार्थनाओं का दौर चलता रहा है। क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक अंसारी, अंकुर पब्लिक इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू सिंह, द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक आनंद सिन्हा, प्राथमिक विद्यालय नं0 एक के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेश सिंह द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के सीधा प्रसारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। हालांकि बीच में बारिश भी होती रही, लेकिन तेज बारिश के दौरान भी सभी का जोश हाई रहा।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *